कोरोना का रियल एस्टेट पर बुरा असर
कोविद १९ का वर्तमान समय में वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बेहद बुरा असर पढ़ा है , जिसकी घोषणा रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के गवर्नर श्रीमान शक्तिकांत दास जी के द्वारा करी गयी है, उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को नेगेटिव या शुन्य से नीचे रहने का आंकलन किया है जिससे आने वाले भावी समय की खौफनाक तस्वीर उभर रही है। कोविद 19 के निम्न प्रभाव पड़ रहे है -
१. भारतीय अर्थव्यवस्था का शुन्य से नीचे जाना
इस तथ्य के चहुंतरफा एवं व्यपाक असर पड़ेगा जिसके परिणामस्वरूप मांग में कमी , उद्योगों का बंद होना, बेरोज़गारी का फैलना लघभग तय है। सरकार की तरफ से २० लाख करोड़ के पैकेज का एलान किया गया है ताकि अर्थव्यवस्था को जल्द से जल्द संभाला जा सकें।
२. सैलरी में कटौती
वर्तमान समय में नौकरियों को लेकर संकट खड़ा हो गया है , काफी संख्या में नौकरी से निकालना या फिर उनकी जबरन सैलरी में कटौती करी जा रहीजिससे मौजूदा ग्राहकों को अपनी मासिक क़िस्त देने में कठिनायी आने लगी है। अगर ये लम्बे समय तक चला तो मज़बूरी में उन्हें अपनी सम्पत्ति कम दाम पर बेचने के लिए मज़बूर होना पड़ेगा
३. मांग में कमी
नौकरीपेशा और उद्योगपतियों को गंभीर नगदी के संकट का सामना करना पड़ रहा है और उनकी प्रमुख प्राथमिकता पहले अपने को संभालना है। रियल एस्टेट के यही मुख्य खरीददार होते है
४ मज़दूरों का पलायन
मज़दूरों के पलायन से भी एक गंभीर संकट उपजा है , आज जितने भी प्रवासी मज़दूर है वे सब अपने अपने राज्य को बेहद तकलीफ उठा कर लौट रहे है जिसके परिणामस्वररूप उसमे से बेहद कम लोग अपने कार्य पर लौटेंगे , कुछ १ से २ साल बाद लौटने की बात कर रहे है वहीं आधे से ज़्यादा वापिस न आने की बात कर रहे है। हालाँकि सरकार ने निर्माण को मंज़ूरी दे दी लेकिन जहां एक हज़ार मज़दूरों की आवश्यकता होती थी , वहां मुश्किल से १०० या सवा सो के करीब ही मज़दूर है , जिससे किसी भी परियोजना का समय से पूर्ण करना एक मुश्किल चुनौती है। सरकार ने ये तथ्य ध्यान मे रख कर रेरा के अंदर दर्ज़ शर्तो को ६ महीने के लिए आगे बढ़ा दिया है ताकि बिल्डर को ६ महीने तक कोई पेनल्टी न देनी पड़े
५. कच्चे माल की कीमत
चारो तरफ जब मज़दूरों को पलायन हो गया है तो ऐसे में खनिज , निर्माण कम्पिनय को मूह मांगे दाम पर मज़दूरों का इंतेज़ाम करना पड रहा है जिससे कच्चे माल की कीमत में बेतहाशा वृद्धि हो गयी है। सीमेंट , सरिया , रोड़ी , बदरपुर , पत्थर , मार्बल , पेंट इत्यादि सब महंगे हो गए है जिसका विपरीत असर घर की कीमत पर पड़ेगा
६ NPA का खतरा
बिल्डर का NPA का खतरा कई गुना बढ़ गया है , पहले से ही नगदी की तरलता को झूझ रहे बिल्डर को नगदी की व्यवस्था करना लगभग नामुमकिन होगा या अनुचित दर पर लोन लेना होगा , दूसरा महंगी लागत और नए माल का न बिकना ये सब बिल्डर को खतरे की तरफ धखेलेंगे
७ वर्क एट होम
लॉक डाउन के दौरान वर्क एट होम के कल्चर की शुरुआत हो गयी है जिसमे कई दिग्गज कंपनियों ने आगे से ७५% टीम को वर्क एट होम करने के लिए कह दिया है जिसके नतीजे में मौजूदा बने हुए ऑफिस स्पेस के खाली होने का खतरा खड़ा हो गया है और उनकी बिक्री में दिक्कत आती है।
सम्पादक
Vaibhav Tayal
9899124305
covid19, #covid19impactonIndianrealestate #ChallengesfacingbyIndianrealestatescompanies
Author: वैभवतायल
Published Date: 22-May-2020


