कोविद १९ की महामारी के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था अपनी गति को वापिस पकड़ने की कोशिश कर रही है। ठीक उसी के साथ भारतीय रियल एस्टेट भी उसके साथ कदम से कदम मिला कर चलने की कोशिश कर रहा है। अभी तक अनजान सा एक सेक्टर जो किसी की निगाह में नहीं था , अचानक से लाइमलाइट में आ रहा है। अभी तक निवेशकों का ध्यान केवल जयपुर जाते वक़्त सीधे हाथ की तरफ ही जाता था जिसमे सेक्टर 81 से सेक्टर 95 आते है क्योंकि वहां दो बड़ी परियोजनाए वाटिका एवं DLF द्वारा पूरी kari गयी। इन सेक्टर्स के सुव्यवस्थिस्त ढंग से निर्माण, विकास और साथ ही बेजोड़ कनेक्टिविटी राष्ट्रीय राजमार्ग 8 एवं निर्माणाधीन द्वारका एक्सप्रेसवे की वजह से लोगो ने इनमे जमकर निवेश किया। समय के साथ आज यहाँ प्रॉपर्टी के रेट अपने पीक लेवल पर है।
वहीं सेक्टर 79 की ख़ूबसूरती उसकी कनेक्टिविटी , लोकेशन , अरावली पर्वत श्रृंखला के नयनाभिराम दर्शन एवं सिलसिलेवार परियोजनाओं का पूरा हो जाना है , आइये विस्तार से इनकी खूबियों के बारें में जानते है -
1 लोकेशन -- राष्ट्रीया राजमार्ग 8 दिल्ली जयपुर हाईवे से मात्र 1 Km की दूरी पर स्तिथ , तेजी से निर्माणाधीन सेक्टर रोड 76 से 79 सेक्टर तक इसको सीधा साउथर्न पेरीफेरी से जोड़ते हुए सोहना रोड से मिला देगी , नतीजा राजमार्ग पर लगने वाले समय में काफी कमी आएगी और साथ ही टोल के अनावश्यक खर्चो से मुक्ति मिलेगी
2 प्रदुषण रहित वातावरण -- आज स्वच्छ हवा एवं साफ़ पानी की किल्लत प्रत्येक बढ़े शहर के लिए गंभीर चुनौती बन की उभरी है , ऐसे में सेक्टर 76 से 79 तक हरियाणा सरकार द्वारा वृहद ग्रीन बेल्ट क्क विकास किया गया है जिससे काफी हद तक स्वच्छ हवा और पहाड़ी के साथ लगती तलहटी स्वच्छ पानी की पूर्ति का वादा करती है
3 नई गोल्फ कोर्स रोड - सेक्टर 79 से थोड़ा आगे निकलते ही विश्वस्तरीय सुविधाएं वाले 5 गोल्फ कोर्स ऑपरेशनल है जिसमे सर्वोपरि ITC भारत ग्रैंड, तरोधन वैली , NSG गोल्फ कोर्स एवं मानेसर गोल्फ क्लब इत्यादि है। इतिहास और वर्तमान में हम किसी भी शहर जिसमे गोल्फ कोर्स होते है तो पाएंगे की गोल्फ कोर्स रोड सबसे महंगी लोकेशन में शुमार होती है।
४ पांच बड़ी परियोजना का पूरा होना -- किसी भी सेक्टर का विकास केवल एक या दो परियोजनाओं के पूरे होने से नहीं मानी जाती बल्कि उसके समग्र विकास को सफलतम माना जाता है। आज सेक्टर 79 गुडगाँव में गोदरेज आरिआ के बाद , मैपस्को ग्रुप के माउंट विल अपना कम्पलीशन सर्टिफिकेट प्राप्त कर चुके है। बहुत जल्द यहाँ पर गोदरेज १०१, बेस्टेक अल्टुरा एवं सुपरटेक के आद्रि का निर्माण पूरा होने वाला है।
५ नए प्रोजेक्ट का शिलान्यास -- अफोर्डेबल हाउसिंग के क्षेत्र का जाना माना नाम सिग्नेचर ग्लोबल अपना बहुप्रतीक्षित ३ BHK वाली पहली अफोर्डेबल परियोजना का शिलान्यास करने जा रहा है , जो केवल ३० लाख रुपए में ३ बैडरूम देने का विकल्प सुनिश्चित करेगा
६ भाव का स्थिर होना - कभी २०१४ के बाद से मन्दी की मार , कभी नोट बंदी की मार और अब कोविद १९ की महामारी ने निवेशकों के अरमान पर पानी फेर दिया और आज भाव एकदम स्थिर है जो भावी निवेशक या गृह खरीददार के लिए एक मुफीद वातावरण देती है जहाँ उनके पास बहुतायत विकल्प होते है और साथ ही बार्गेनिंग की क्षमता बड़ी हुई होती है। कम से कम अनाप शनाप के भाव से उनकी जेब ढीले होने से बच जाती है।
७ सुरक्षा -- सेक्टर 79 एक तरफ से नयनाभिराम अरावली पर्वतमाला से घिरा हुआ है , वहीँ दूसरी तरफ राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड ( NSG कमांडो कैंप ) लगता है , थोड़ा आगे चलने पर पुलिस लाइन्स लगती है जो कुल मिला कर एक बेहद सुरक्षित इलाके का भरोसा दिलाती है।
८ ब्याज दर में गिरावट -- SBI ने आज अपने MCLR दर में कटुति है जिससे उनके होम लोन की दर 7 - 7.25% तक नीचे आ गयी है जिसका मतलब अगर इस समय कोई लोन लेता है और ढाई लाख की कटौती टैक्स में लेता है तो उसका ब्याज लगभग शुन्य हो जाता है और सम्पत्ति आसान किस्तों में बन जाती है।
List of Residential projects with their detailed loaction Map, Lay out plans , Costing , Status are given in link below
For detail information about any projects in New Gurgaon , please visit www.tayalestates.com or call us 9899124305

Author: Vaibhav Tayal
Published Date: 08-Jun-2020

